इस दिन आएगा पीएम किसान 20वीं किस्त का पैसा। Pm-Kisan 20th Installment Date

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pm-kisan) हमारे प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जानेवाला एक बहुत ही अच्छी योजना है, और इससे देश के करोड़ों किसान को फायदा मिलता है, इस योजना मै किसानों को हर वर्ष 6000 रुपया आर्थिक सहयोग के लिए दिया जाता है जो कि प्रत्येक 4 महीने मै 2000 रूपये किसानों के खाते मै सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा कर दिए जाते है।

(Pm-kisan)जून महीने मै क्यों नहीं दी गई राशि।

2025 मै भी 19वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते मै भेज दी गई है और अब किसानों को 20वीं किस्त का आने का बेसब्री से इंतजार है, बहुत सारे किसान अभी इंतजार मै है कि मानसून के सीजन चल रहा है और अगर इस समय ये पैसा आ जाए तो खेती मै बहुत काम आयेंगे। 20वीं किस्त आने का समय जून महीने मै ही था, लेकिन किसी कारण से वो अभी रुका हुआ है और इससे सभी किसान इंतजार मै है।

(Pm-kisan)20वीं किस्त की राशि कब तक आयेंगे!

माना जा रहा है कि इस बार किसी कारण से राशि देने मै देरी हो रही हो लेकिन ये बहुत जल्द किसानों के खाते मै राशि आने शुरू हो जाएंगे। पहले बताया गया था कि जून के आखिरी सप्ताह तक राशि हस्तांतरित कर दिए जएंगे लेकिन अब इसे बढ़ाकर जुलाई के पहले सप्ताह तक बढ़ा दिया गया है और बोला जा रहा है कि 3 से 7 जुलाई के भीतर राशि सबके खाते मै घुसने शुरू हो जाएंगे।

किस-किसको नहीं मिल रहा इस योजना का लाभ!

EKYC Incomplete: – जिनका भी EKYC पूरा नहीं हुआ है उनको इस योजना का लाभ अभी नही मिल रहा है। Aadhar-Bank Linking – बहुत सारे किसान का आधार नंबर बैंक से नहीं लिंक होने के कारण भी इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है।

पीएम किसान का लाभ नहीं मिल रहा तो क्या करे!

E-KYC पूरा करें – सबसे पहले आपको Ekyc कंप्लीट करना होगा जोकि आप ऑनलाइन के माध्यम से या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी कर सकते है। आधार- बैंक लिंक चेक करे और दोनों मै आपका नाम सही है या नहीं ये भी जांच ले, नाम मै थोड़ी सी भी गड़बड़ी के कारण आपका पैसा रुक सकता है और अधिक जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है। हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) – 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते है।

नए किसान कैसे करे आवेदन?

ऑफिशियल वेबसाइट खोलें

सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएँ।

होमपेज पर दाएँ तरफ आपको Farmers Corner मिलेगा।

Farmers Corner में “New Farmer Registration” ऑप्शन होगा — उस पर क्लिक करें।

  1. अपना आधार नंबर डालें।
  2. अपना राज्य (State) सिलेक्ट करें।
  3. कैप्चा भरें।
  4. फिर Continue बटन दबाएँ।

अब नया आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको देना होगा:
किसान का नाम (आधार के अनुसार)
पिता/पति का नाम पता, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत
भूमि का विवरण (खाता संख्या, खसरा संख्या आदि)
बैंक खाता विवरण (IFSC कोड समेत)
मोबाइल नंबर

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक की कॉपी
  3. भूमि का प्रमाण (खेत की खतौनी या खसरा-खतौनी नकल)
    कुछ राज्यों में फोटो भी लगानी पड़ सकती है।

सब कुछ सही से भरने के बाद Submit बटन दबाएँ।

फॉर्म जमा होते ही आपको एक Registration Number मिलेगा। इसे संभालकर रखें — इससे आप आगे अपनी स्थिति (Status) चेक कर सकते हैं।


अगर आप खुद से अनलाइन नहीं कर पा रहे है तो क्या करे

आप नजदीकी CSC (Common Service Center) मे जाकर भी PM-KISAN के लिए अनलाइन आवेदन करवा सकते है इसके लिए आपको अपने साथ जीतने भी जरूरी दस्तावेज़ है सबको लेकर आपको CSC सेंटर जाना है और वहाँ पर आपको CSC संचलक से इसके बारे मे बाताना है।

https://pmkisan.gov.in/


कुछ जरूरी बाते :

  1. आवेदक किसान के नाम पर खेती होनी चाहिए।
  2. आधार कार्ड अनिवार्य है।
  3. बैंक खाता किसान के नाम से होना चाहिए और उसमें आधार लिंक होना जरूरी है।
  4. e-KYC भी कराना जरूरी है।

इसी प्रकार के जरूरी जानकारी पाने के लिए हमारे वेबसाईट https://jarurikhabar24.com/ से जुड़े रहे, धन्यबाद ।।

Leave a Comment